More than 5 years now and almost close to 800 posts, its been a long time. Now close to 800 posts, I try to continue with the tradition of inviting guest writers for charity. The response hasn’t been as expected but still some of them did respond.
Presenting a break from my travel blogs and something different
=====================================
Ankahee had written here earlier. She writes poems and still does not publish them. Presenting her poem titled by me “Dafan” because she did not name it. I promised her I will find a picture fit for the poem. I don’t have any picture matching the beautiful creation. This is post 792
=====================================
बादलों के पार उस जहाँ में
है सब कुछ नया जहाँ
ना दर्द है वहाँ
ना सुकून है जहाँ
जा रही हूँ आज इस जहाँ को छोड़
अपने दिल को छोड़ अपने जिस्म को छोड़
कुछ की आँखों में नामी है
तो कुछ की आँखों में पानी भी
आई थी तब देखा था खुद को पापा की गोद में
जा रही हूँ तब देख रही हू पापा के कांधो पर
वो फेंक रहे है मिट्टी मुझ पर
जिन्होने फेंका था पिछली होली पर गुलाल मुझ पर
दफ़्न हो गयी हू में आज
शायद नही क्यूंकी मुक्त हो गयी हू में आज
दफ़्न तो मेरी लाश हुई है में नही
दफ़न तो वह दिल हुआ है में नही
दफ़न वो सारे किससे कहानिया हुई है में नही
दफ़न मेरी साँसे हुई है में नही



very emotional and excellent composition